rajasthan gk, raj gk, rajasthan history, raj history, rajasthan geography, raj geography, raj geo, rajasthan govt exam notes, rajasthan k notes, rajsthan ka etihas, rajasthan ka bhogol, rajasthan notes, rajasthan patwari notes, rajasthan ldc notes, reet notes, rajasthan all govt exam notes, rajasthan, rajasthan facts, rajasthan govt exam information,

Sunday, January 31, 2021

आयुष्मान भारत महात्मा गाँधी राज. स्वाथ्य बीमा योजना 2021 // rajasthan swasthya bima yojana (AB- MGRSBY)

आयुष्मान भारत महात्मा गाँधी राज. स्वाथ्य बीमा योजना 2021 

            यह स्वास्थ्य बीमा योजना केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली आयुष्मान भारत योजना की तरह ही है। आयुष्मान भारत योजना 23 सितम्बर 2018  को शुरू की गई। 

महात्मा गाँधी राज. स्वास्थ्य बीमा योजना 


            राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने आयुष्मान भारत महात्मा गांधी राज. स्वास्थ्य बीमा योजना का नया चरण 30 जनवरी 2021 शनिवार को शुरू किया है। इससे राज्य के दो-तिहाई आबादी को 5 लाख तक का निशुल्क इलाज मिलेगा। अब 1.10 करोड़ परिवारों को मुफ्त उपचार की सुविधा दी गई है। सीएम ने कहा है कि भामाशाह योजना और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के 98 लाख लाभार्थी परिवारों के साथ सामाजिक आर्थिक जनगणना के पात्र परिवारों को भी जोड़ा गया है। आयुष्मान भारत और भामाशाह को मर्ज कर योजना को और लाभकारी बनाया गया है। 

योजना में लाभ 

  • भर्ती से 5 दिन पहले और डिस्चार्ज होने के 15 दिन बाद तक का चिकित्सा खर्च भी निशुल्क पैकेज में शामिल होगा। 
  •  योजना में वार्षिक प्रीमियम 1750 करोड़ का लगभग 80% (14 करोड़) अंशदान राज्य सरकार द्वारा वहन करेगी।
  • प्रति परिवार सालाना निशुल्क उपचार सीमा 3.3 लाख से बढ़कर ₹5 लाख हुई।  
  • सरकारी के साथ संबध्द निजी और राज्य में केंद्र सरकार के चिकित्सालयो में भी निशुल्क इलाज होगा।  
  • उपचार के लिए उपलब्ध 1401 के पैकेज को बढ़ाकर 1576 किया।  
  • सामान्य बीमारी के लिए 50,000 तथा गंभीर बीमारियों के लिए 4.50 लाख तक का निशुल्क इलाज होगा।
        ये योजना राजस्थान के मूल निवासियों के लिए है। इस योजना का लाभ उस परिवारों को होगा जिनकी सालाना आय बहुत ही कम है और जो परिवार गरीबी रेखा के नीचे आते है। इस योजना में एक परिवार के सभी सदस्य को लाभ दिया जायेगा। इस योजना में किसी विशेष जाति को लाभ न मिलकर सभी राजस्थान के निवासियों को लाभ मिलेगा।  


आपको ये आर्टिक्ल कैसा लगा कमेंट बॉक्स में लिख कर जरूर बताये।  आने वाले नोटिफिकेशन के लिए हमारे ब्लॉग को जरूर सब्स्क्रिब कर ले। 

ये भी पढ़े -

भारतीय संविधान की प्रस्तावना

No comments:

Post a Comment